फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो बहनों के साथ किया दुष्कर्म, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Mon, 27 May 2024 04:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो युवतियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डरा-धमकाकर पहले छोटी बहन को अपना शिकार बनाया और उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद बड़ी बहन को भी बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बैजूपाड़ा थाना इलाके में 6 मई को दो युवतियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक  आरोपी को गिरफ्तार किया है। बैजूपाड़ा थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बीती 6 मई को दर्ज प्रकरण में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ वीडियो वायरल कर धमकाने और दुष्कर्म करने की शिकायत की थी।

विज्ञापन


बैजूपाड़ा थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत पर दर्ज मामले में खुशीराम मीना को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी व नकबजनी के करीब 9 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें