दौसा जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे 21 पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की जयपुर से आगरा जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर रोड किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गई। बस में 70 यात्री सवार थे, जिनमे से 30 यात्री घायल हो गए हैं।
दौसा जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे 21 पर बीते दिन बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की जयपुर से आगरा जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर रोड किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गई। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि बबूल के पेड़ को चीरते हुए बस आगे निकल गई। अचानक हुए हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई, घटना के बाद वाहन चालकों व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई लोगों ने बस से घायलो को बाहर निकालकर एम्बुलेंस व निजी वाहनों से महवा अस्पताल पहुचाये जानकारी के अनुसार,
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बस के पेड़ से टकराने पर बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में 5 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है। घटना में ड्राइवर और कंडक्टर को भी चोटें आई हैं।
बस में सवार थे 70 यात्री
जानकारी के मुताबिक, भरतपुर जिले व दौसा जिले की सीमा पर आगरा डिपो की बस जयपुर से आगरा की तरफ जा रही थी. बस में 70 सवारियां थी। खेड़ली मोड़ थाना इलाके में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
पांच गंभीर घायलों को जयपुर किया रेफर
बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि बबूल के पेड़ को चीरते हुए आगे निकल गई. बस के पेड़ से टकराते ही मौके पर चीख पुकार मच गई. तुरंत राहगीरों ने घटना की सूचना खेड़ली मोड़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने 7 एम्बुलेंस से 30 घायलों को महुआ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल
इस हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को भी चोट आई है। बस हादसे में घायल हुए लोगों का महवा के जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती लोगों में से दो यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है. भूसावर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार अस्पताल पहुंच गए। पुलिस हादसे में आगे की कार्रवाई में जुट गई।
सड़क हादसे के बाद महवा अस्पताल में घायलो को भर्ती कराने के लिए लाई गई एम्बुलेंस।