Dausa Accident News: दौसा जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे अब लोगों के लिए जानलेवा बन रहा है। ताजा मामला दौसा के बांदीकुई तहसील का है, जहां पापडाकी के समीप एक तेज रफ्तार वैगनआर कार खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही वैगनआर कार अचानक ट्रक के पीछे जा घुसी। जिसके चलते कार की छत का पूरा हिस्सा अलग हो गया। उधर हादसे कार में सवार ऋषभ सिंह की मौत हो गई व अन्य 3 लोग गंभीर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इधर, थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि जयपुर की ओर आ रही वैगनआर कार ट्रक पीछे की ओर जा घुसी, जिसमें कार में सवार जख्मी हुए एक जने की मौत हुई। शव को बांदीकुई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बता दें कि फरवरी 2024 से अप्रैल तक 13 मौतें में हुई, जबकि मई 2024 की बात करें तो आवारा पशुओं के आने से 3 मौतें हुई है। पिछले 12 मई को इसी एक्सप्रेस-वे पर लालसोट तहसील क्षेत्र के तीन ट्रकों के आपस में भिड़ने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई थी।