फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: विधानसभा उपचुनाव के लिए बूथ कार्यकर्ताओं में फूंकी जा रही जान, हुई बूथ स्तरीय बैठक

Wed, 09 Oct 2024 08:27 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले में विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जान फूंकी जा रही है। वहीं, बूथ स्तरीय बैठक हुई।
विज्ञापन
बूथ स्तरीय मीटिंग लेते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा पहले तो दौसा विधानसभा चुनाव हारी और लोकसभा चुनाव भी हार गई। इस बात का पता भाजपा को दोनों चुनाव हारने के बाद लगा कि हमारा बूथ मैनेजमेंट शायद ठीक नहीं था, जिसका खामियाजा चुनाव हार कर भुगतना पड़ा था। दौसा में भाजपा प्रदेश मंत्री अजित सिंह मांडन, विकास शर्मा भैरव सिंह राव और विधानसभा संयोजक एससी मोर्चा विजय बैरवा ने बूथ स्तरीय मीटिंग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दौसा विधानसभा उप चुनाव जीतने को लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मजबूती से और नया जोश भरने का काम किया।

विज्ञापन


दौसा विधानसभा के बीजेपी शक्ति केंद्र बूंटोली पर भाजपा के बूथ अध्यक्षों, केंद्र शक्ति केंद्र संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा सभा का आयोजन किया गया। इसमें आने वाले दौसा विधानसभा उपचुनाव को जीतने की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ और हर भूत को मजबूत करने का संकल्प भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां लिया।

हालांकि, वह बात अलग है कि अभी विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता लगना बाकी है। लेकिन भाजपा अबकी बार दौसा विधानसभा उपचुनाव को हर हाल में जीतने के लिए प्रयासरत है, जिसके लिए भाजपा नेतृत्व के शीर्ष नेता भी यहां आकर कई मीटिंग ले चुके हैं और अब बूथ मजबूती को लेकर इस तरह के मंथन दौसा विधानसभा में सभी जगह किए जाने लगे हैं और जीत की रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


रामगोपाल पांडे ने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा कार्यकर्ताओं को प्रदेश से पधारे भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत सिंह मॉडन, विकास शर्मा और विस्तारक भैरव सिंह राव तथा विधानसभा संयोजक एससी मोर्चा विजय बैरवा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। आने वाले उपचुनाव दौसा पर संगठनात्मक और बूथ लेवल के समस्त बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। विधानसभा उपचुनाव को दौसा विधानसभा कार्यकर्ताओं के द्वारा अच्छे मतों से जिताने का आवाह्न किया। इस दौरान कैलाश प्रसाद शर्मा बूथ अध्यक्ष शेर सिंह गुर्जर लल्लू लाल मेहरा ओमप्रकाश मेहरा चरण सिंह गुर्जर सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बूथ स्तरीय मीटिंग लेते भाजपा नेता

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें