फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर लूटे 21 हजार रुपए, शिकायत करने से नाराज थे युवक

Tue, 20 Jan 2026 07:44 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा जिले में सोमवार देर रात भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव और उनके साथ लूट पाट की खबर सामने आई है। पुलिस को दिए शिकायत में मंडल अध्यक्ष ने बताया है कि वह हमला करने वाले युवकों को जानते हैं।
 
विज्ञापन
दौसा भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी टूटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के बैजूपाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा पर सोमवार रात पथराव किया गया और उनसे 21 हजार रुपए लूट लिए गए। यह घटना तब हुई जब वे बांदीकुई से अपने गांव पातरखेड़ा जा रहे थे। इस मामले को लेकर मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


कानेटी गांव के पास फेंके पत्थर
मुकेश मीणा ने बताया रात करीब 10 बजे वे अपनी बोलेरो कार से बांदीकुई से पातरखेड़ा जा रहे थे। कानेटी गांव के पास एक सुनसान जगह पर चार-पांच युवक खड़े थे, जिन्होंने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए सीट के नीचे छिपकर खुद को बचाया। पथराव से बोलेरो का आगे का कांच टूट गया।

धक्का मुक्की कर जेब से 21 हजार रुपए निकाले   
मीणा ने आगे बताया कि इस अचानक हुए हमले के बाद जब वह कार से नीचे उतरे, तो युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनकी जेब से 21 हजार रुपए निकाल लिए। घटना के बाद देर रात बैजूपाड़ा पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पद संभालने के 7वें दिन सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष फिर निलंबित, स्वायत्त शासन विभाग से आदेश जारी
विज्ञापन

 
युवकों की कि थी शिकायत
मंडल अध्यक्ष मीणा ने बताया कुछ दिनों पहले गांव में कुछ युवक उत्पात मचा रहे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर इन युवकों ने उन पर हमला किया है। इस मामले में मंगलवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैजूपाड़ा तहसीलदार को एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें