फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : ड्यूटी के दौरान एएसआई की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत; तीन महीने पहले मिला था प्रमोशन

Sun, 19 Jul 2026 05:35 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा महिला थाने में तैनात ASI गिरधारी लाल मीणा की शनिवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
एएसआई की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के महिला थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक गिरधारी लाल मीणा (56) की शनिवार देर रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत
महिला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एएसआई गिरधारी लाल मीणा शनिवार रात ड्यूटी ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। रात करीब 11:30 बजे उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी महसूस हुई। कुछ ही देर में वे अचेत हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल की आपातकालीन इकाई में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन
एएसआई की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


35 साल तक निभाई पुलिस सेवा
गिरधारी लाल मीणा मूल रूप से अलवर जिले के प्रतापगढ़ क्षेत्र के हमीरपुर गांव के निवासी थे। उनके परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उन्होंने राजस्थान पुलिस में करीब 35 वर्षों तक सेवाएं दीं। वे लंबे समय तक दौसा कोतवाली थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत रहे। करीब तीन महीने पहले उनका प्रमोशन होकर वे ASI बने थे। प्रमोशन के बाद उनका तबादला महिला थाने में किया गया था।

मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे
सहकर्मियों के अनुसार गिरधारी लाल मीणा अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें-  कोटा-उदयपुर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर की मौत, वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश
विज्ञापन


श्रद्धांजलि के बाद गांव ले जाया गया पार्थिव शरीर
रविवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने ASI गिरधारी लाल मीणा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव हमीरपुर भेज दिया गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें