फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: हाईवे पर चढ़ते ही पलटी मिट्टी से भरी ट्रॉली, नीचे दबे चार लोग; महिला की मौत, तीन घायल

Sun, 28 Jun 2026 04:09 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन चौराहे पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
दौसा हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉली और अस्पताल में पहुंचे घयलों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस लाइन चौराहे पर मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय ट्रॉली के आसपास मौजूद चार लोग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना और कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस लाइन से आरएसी के जवानों को भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पलटी हुई ट्रॉली के नीचे दबे चारों लोगों को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद महेश्वरा निवासी 50 वर्षीय भगवती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं लोहसरी गांव निवासी घायल पति-पत्नी और उनकी बेटी का अस्पताल में उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हाईवे पर चढ़ते समय बिगड़ा संतुलन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि वाहन हाईवे पर चढ़ रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली अचानक पलट गई। भारी मात्रा में मिट्टी होने के कारण ट्रॉली लहराते हुए पलट गई। ट्रॉली पलटते ही उसके नीचे चार लोग दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं तथा हादसा चालक की लापरवाही, ओवरलोडिंग या तकनीकी खराबी के कारण हुआ। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 400 करोड़ का निवेश करेगा HPCL: 300 से ज्यादा नए पेट्रोल पंप होंगे शुरू; परियोजना को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन


प्रशासन ने भारी वाहनों के चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी-सी लापरवाही भी ऐसे गंभीर हादसों का कारण बन सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें