फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: एनीकट में डूबने से युवक की मौत, नहाते समय हुआ हादसा, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Mon, 30 Mar 2026 10:11 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा के खरताला एनीकट में नहाने के दौरान युवक कान्हा बैरवा की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद एसडीआरएफ की मदद से शव बरामद किया गया। 
विज्ञापन
सैंथल पुलिस स्टेशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के सैंथल उपखंड क्षेत्र के खरताला एनीकट में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
मीणों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब युवक अन्य लोगों के साथ एनीकट में नहा रहा था। अचानक वह पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सैंथल पुलिस थाने को दी। सूचना मिलने पर सैंथल थाने के एएसआई उमराव सिंह पुलिस टीम के साथ खरताला एनीकट पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पानी में उतरकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली।

आपदा प्रबंधन टीम ने रेस्क्यू कर निकाला शव
इसके बाद सैंथल थाना पुलिस ने दौसा आपदा प्रबंधन विभाग को सूचित किया। आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की तलाश के बाद भी युवक नहीं मिला, जिसके बाद दौसा सिविल डिफेंस की एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव खरताला एनीकट से बरामद किया गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। सैंथल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्रिकेट में सियासत का दखल? नेता पुत्रों से भरी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की नई कमेटी
विज्ञापन


कान्हा बैरवा के तौर पर हुई मृतक की पहचान
मृतक युवक की पहचान कान्हा बैरवा (उम्र लगभग 18-19 वर्ष), पुत्र पप्पू राम बैरवा के रूप में हुई है, जो बैरवा की बड़ी ढाणी, धर्मपुरा का निवासी था। ग्रामीणों ने बताया कि कान्हा मजदूरी का काम करता था और उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। उसकी शादी भी नहीं हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें