पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
- फोटो : अमर उजाला
दौसा जिले के लालसोट इलाके में एक महिला से जंगल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने घटना के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने पति के साथ राहुवास थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रेप और ब्लैकमेल का मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी रामवतार मीणा ने बताया कि आरोपी गांव का ही एक युवक है, जो महिला को बार-बार धमकियां देकर परेशान कर रहा था।
आरोपी ने अकेला पाकर किया हमला
महिला ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि 18 सितंबर को वह अकेली जंगल में बकरी चरा रही थी, तभी गांव का एक युवक आया और सुनसान जगह पर अकेली देखकर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने जबरन उससे दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील फोटो व वीडियो बनाए। जाते समय आरोपी ने किसी को घटना बताने पर जान से मारने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डरी हुई महिला घर लौटी लेकिन युवक की धमकियों से सहमी रही।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजसमंद में भीषण सड़क हादसा, फोरलेन पर खड़े डंपर से कार टकराई; दो लोगों की मौत
ब्लैकमेल ने बढ़ाई पीड़िता की परेशानी
दुष्कर्म के बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को बार-बार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर महिला ने अंततः अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। पति को बताने के बाद दोनों थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित ब्लैकमेल का मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी ने पुष्टि की कि आरोपी ने जंगल में अकेली महिला को निशाना बनाया और बाद में वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर परेशान किया।
पुलिस कार्रवाई और जांच
राहुवास थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी रामवतार मीणा ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की और कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल एक्शन लिया गया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी या आगे की प्रगति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: कफ सिरप से मौत पर बोले अशोक गहलोत- सरकार तुरंत कार्रवाई करे, ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका क्यों दिया?