फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार

Fri, 16 Jan 2026 05:55 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: जिले के होदायली के पास दौसा-कोथुन नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रामकेश मीणा को टक्कर मार दी। इस हादसे में रामकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रामकेश लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   
विज्ञापन
सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लालसोट क्षेत्र में दौसा-कोथुन नेशनल हाईवे पर होदायली के पास एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय बाइक सवार रामकेश मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। घटना की सूचना मिलते ही झांपदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, समेल निवासी रामकेश मीणा (38) पुत्र हजारीलाल मीणा लालसोट से अपने गांव की ओर बाइक से जा रहे थे। होदायली स्टैंड के पास कोथुन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल 
हादसे के बाद रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया।
विज्ञापन


ट्रक चालक फरार, वाहन जब्त
घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को थाने ले आई है।

ये भी पढ़ें: 20 लाख रिश्वत के बाद अब फर्जी डिग्री की जांच, विधायक जयकृष्ण पटेल पर कसा शिकंजा
विज्ञापन


पोस्टमार्टम और एफआईआर दर्ज
शुक्रवार सुबह मेडिकल टीम द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक रामकेश मीणा के भाई रामजीलाल मीणा ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें