फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: ढाबे में खाना खाते समय हुई कहासुनी, कार के पास बुलाकर मारी गोली; हत्या से इलाके में मची सनसनी

Sat, 11 Apr 2026 12:03 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा के लालसोट में ढाबे पर खाना खा रहे युवकों के बीच विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के लालसोट में आपसी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया, जब ढाबे पर खाना खा रहे युवकों के बीच विवाद के बाद एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद  आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना लालसोट के तालेड़ा जमात क्षेत्र की है, जहां मंडावरी थाने का हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ योगेंद्र मीणा (27) अपने कुछ साथियों के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

कार के पास बुलाकर मारी गोली
विवाद बढ़ने पर सभी युवक ढाबे से बाहर आ गए। इसके बाद आरोप है कि एक युवक ने धर्मेंद्र को अपनी कार के पास बुलाकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को पहले लालसोट जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और ढाबे में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया गया कि घटना से पहले आठ युवक दो अलग-अलग टेबलों पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान कहासुनी हुई और बाद में बाहर निकलकर वारदात को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें-  एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल, कानून व्यवस्था को लेकर दिखाई सख्ती; अफसरों को दिए ये फरमान
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर था धर्मेंद मीणा
धर्मेंद्र मीणा मंडावरी थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें