Dausa News: दौसा के सैंथल रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास चूड़ियों की दुकान में देर रात आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। लोगों ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दौसा जिला मुख्यालय पर सैंथल रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चूड़ियों की दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने धुआं और आग की तेज़ लपटें देखीं, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
दमकल और पुलिस ने एक घंटे में पाया आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकानदार विजयलक्ष्मी को हुआ भारी नुकसान
दुकान संचालिका विजयलक्ष्मी ने बताया कि वे शाम को दुकान बंद कर घर चली गई थीं, लेकिन देर रात रहस्यमयी तरीके से आग लग गई। उन्होंने बताया कि दुकान में रखे फैंसी सामान और चूड़े पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। अनुमान है कि करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
आग की वजह पर संदेह, लोगों ने जांच की मांग की
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की घटना संदिग्ध प्रतीत होती है, क्योंकि बंद दुकान में अचानक आग लगना सामान्य नहीं है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस घटना की गहन जांच करे ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह दुर्घटना थी या किसी ने जानबूझकर आग लगाई।