दौसा जिला मुख्यालय पर सैंथल रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चूड़ियों की दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने धुआं और आग की तेज़ लपटें देखीं, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।