फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Accident: अलवर–सिकंदरा मेगा हाइवे पर डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

Sat, 15 Nov 2025 07:12 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa Accident: दौसा में अलवर–सिकंदरा मेगा हाइवे पर डंपर की टक्कर से मजदूर प्रभु दयाल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी में हादसे की भीषणता दर्ज हुई। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में अलवर–सिकंदरा मेगा हाइवे पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें डंपर की टक्कर से 58 वर्षीय मजदूर प्रभु दयाल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया है। फुटेज में डंपर को सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मारते और उसे घसीटते हुए निकलते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

 
मजदूरी कर घर लौटते वक्त हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार मृतक प्रभु दयाल सैनी, निवासी पामाड़ी गांव, रोज की तरह शुक्रवार सुबह खाना खाकर बांदीकुई मजदूरी के लिए निकले थे। शाम को काम पूरा कर वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। सावा नदी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज गति से आ रहे डंपर ने सीधे बाइक में टक्कर मार दी।
 
डंपर के नीचे आने से शरीर बुरी तरह कुचला
टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रभु दयाल बाइक समेत डंपर के नीचे आ गए। डंपर का टायर उनके सिर और शरीर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भीषणता देखकर वहां मौजूद लोग दहल उठे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: लापता भाई का हमशक्ल ढूंढा, दोस्ती गांठी... फिर कर दी हत्या; 60 लाख का बीमा हड़पने के लिए अपराध
 
गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की खबर आग की तरह पूरे गांव और रिश्तेदारों में फैल गई। घर में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतक के दो बेटे भी मजदूरी करते हैं और पिता की आकस्मिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव सौंपा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब हादसे में शामिल डंपर और उसके चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


यह भी पढ़ें- ‘मासियों ने पैरों से कुचलकर की हत्या’: 15 दिन के मासूम की संदिग्ध मौत, पिता ने बताई दिल दहलाने वाली बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें