फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: दौसा में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 46 सिलिंडर जब्त; एजेंसियों को समय पर डिलीवरी के निर्देश

Sun, 15 Mar 2026 07:50 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan LPG Crisis: दौसा जिले में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की आशंका पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए समलेटी गांव से 6 भरे और 40 खाली सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दौसा में जांच करती प्रशासनिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीमों ने जिले में विभिन्न गैस एजेंसियों की जांच शुरू की। इस दौरान वितरण व्यवस्था और सिलिंडरों के स्टॉक की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

विज्ञापन

 
अवैध भंडारण की सूचना पर कार्रवाई
महवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत समलेटी में अवैध गैस भंडारण की सूचना मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। मीन भगवान मंदिर के पास स्थित एक दुकान पर छापामारी कर टीम ने 6 भरे हुए और 40 खाली गैस सिलिंडर जब्त किए। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर की गई।

विज्ञापन

 
प्रशासनिक टीम ने किया निरीक्षण
जिला रसद अधिकारी कौशल किशोर गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एसडीएम मनीषा रेशम मीना, प्रवर्तन निरीक्षक अमित कुमार मीना और रामगढ़ पचवारा प्रहलाद मीना की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, थानाधिकारी और रसद विभाग के अधिकारियों ने भी विभिन्न गैस वितरण केंद्रों का दौरा किया।
 
सिलिंडर स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जांच
अधिकारियों ने गैस एजेंसियों पर पहुंचकर सिलिंडरों की उपलब्धता, स्टॉक और उपभोक्ताओं को किए जा रहे वितरण की स्थिति की जांच की। इसके साथ ही एजेंसी संचालकों के रिकॉर्ड भी देखे गए, जिनमें सिलेंडर स्टॉक, उपभोक्ताओं को आपूर्ति और वितरण प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें- जैसलमेर में गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन: अनियमितताओं के आरोप में गोदाम सीज, प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप
 
उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी देने के निर्देश
दौसा जिला मुख्यालय पर तहसीलदार गजानंद मीणा और भंडारेज में तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार आर्य ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को कहा कि गैस सिलिंडर की बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर उनके घर तक डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।
 
अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की टीमों द्वारा जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें