फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: सैनी समाज के 19 जोड़ बने हमसफर, सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुरीतियों के खात्मे का दिया संदेश

Sat, 24 Jan 2026 10:38 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में बसंत पंचमी पर सैनी समाज के षष्ठम सामूहिक विवाह सम्मेलन में 19 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। दहेज व फिजूलखर्ची से मुक्त इस आयोजन को अतिथियों ने सामाजिक सादगी और समानता की मिसाल बताया।

विज्ञापन
दौसा सैनी समाज के विवाह सम्मेलन में नव विवाहित जोड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला मुख्यालय पर बसंत पंचमी के अबूझ सावे पर महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सैनी समाज के षष्ठम सामूहिक विवाह सम्मेलन में 19 जोड़ों ने विधि-विधान के साथ फेरे लिए। इस दौरान दहेज, दिखावा और फिजूलखर्ची से हटकर समाज को नई दिशा देने वाली पहल शुक्रवार को दौसा में देखने को मिली।

विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसमें बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा और भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा अतिथि रहे। इस दौरान विधायक टांकड़ा ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में फिजूलखर्ची पर लगाम लगाते हैं। साथ ही समाज में सादगी और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। इससे कमजोर वर्गों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देते हैं। यही समाज का भविष्य है।

पढ़ें; नशे के खिलाफ डबल अटैक: कोतवाली और DST की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा खुलासा, 28 लाख की MDMA बरामद; तस्कर गिरफ्तार 
विज्ञापन


समारोह के अध्यक्षता करते हुए बंटी सैनी ने कहा कि समाज को भविष्य में भी अधिक से अधिक विवाह सामूहिक रूप से कर सामाजिक मिसाल कायम करनी चाहिए। इससे न केवल खर्च कम होता है, बल्कि दहेज और दिखावे जैसी कुरीतियों पर भी रोक लगती है। इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बताते हुए अधिक से अधिक विवाह सामूहिक रूप से करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि आयोजन के दौरान बारात निकासी, अगुवानी, तोरण, फेरे और विदाई की रस्में पारंपरिक रीति से निभाई गईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने विधिवत विवाह संस्कार संपन्न कराया। समाज के वरिष्ठजनों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम स्थल को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुबह से ही दूल्हा-दुल्हन, उनके परिजन और समाजजन पहुंचने लगे थे। अनुशासित व्यवस्था और सादगी ने आयोजन को बेहतर बना दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें