फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौसा: 11 नगर निकायों में चुनावी तस्वीर साफ, 325 वार्डों से 1816 प्रत्याशी मैदान में, दौसा में वार्ड 8 सबसे हॉट

Fri, 04 Sep 2026 04:11 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले के 11 नगर निकायों में नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। 325 वार्डों में अब 1816 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि दौसा नगर परिषद के वार्ड 8 में सबसे ज्यादा 9 उम्मीदवार आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद, दौसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन, संवीक्षा और नाम वापसी के बाद जिले की 11 नगर निकायों की चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। जिले के 325 वार्डों के लिए कुल 2503 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 538 नामांकन जांच में निरस्त हो गए। अब अंतिम रूप से 1816 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा नामांकन दौसा नगर परिषद में हुए। यहां 55 वार्डों के लिए 449 पर्चे भरे गए थे, जिनमें से 84 निरस्त हो गए। वार्ड 49 में कम आयु और वार्ड 10 में आपराधिक मुकदमे की जानकारी छिपाने के चलते निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हुए। नाम वापसी के बाद अब दौसा परिषद में 246 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने सभी 55 और भाजपा ने 53 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं लेकिन 134 निर्दलीयों ने मुकाबला बहुकोणीय बना दिया है।

दौसा परिषद में वार्ड 8 सबसे हॉट
पूरी नगर परिषद में सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशी वार्ड नंबर 8 में हैं, जहां कांग्रेस-भाजपा के अलावा 7 निर्दलीय मैदान में हैं। वार्ड 1, 15, 28 और 35 में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर है। 11 वार्डों में तीन-तीन, 15 वार्डों में चार-चार, 8 वार्डों में पांच-पांच, 10 वार्डों में छह-छह और 5 वार्डों में सात-सात प्रत्याशी हैं। वार्ड 37 इकलौता ऐसा वार्ड है जहां कोई निर्दलीय नहीं है, यहां कांग्रेस-भाजपा-बसपा में त्रिकोणीय मुकाबला है। वार्ड 33 में आप पार्टी की मौजूदगी है। दौसा में कुल 61 निर्दलीयों ने नाम वापस लिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: 69,811 नामांकन में से 17,137 के खारिज, 10112 ने नाम वापस लिए, 38891 मैदान में

जिले के अन्य निकायों का गणित
महवा के 35 वार्डों में 26 निरस्त होने के बाद 269, मंडावर में 14 के बाद 149, लवाण में 17 के बाद 91 और रामगढ़ पचवारा में 37 निरस्त होने के बाद 79 प्रत्याशी मैदान में हैं। बांदीकुई में सबसे ज्यादा 143 पर्चे निरस्त होने के बाद 268, मंडावरी में 34 के बाद 85, बसवा में 37 के बाद 128, भांडारेज में 27 के बाद 151 तथा सिकराय में 32 निरस्त होने के बाद 120 प्रत्याशी बचे हैं।
विज्ञापन


लालसोट में 33 ने छोड़ा मैदान
लालसोट में 87 नामांकन निरस्त होने के बाद 164 प्रत्याशी बचे थे। नाम वापसी के पहले दिन 7 निर्दलीयों ने मैदान छोड़ा, जिनमें वार्ड 21 के दो प्रत्याशी भी शामिल थे। अब कुल 33 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं, जिसके बाद लालसोट में 131 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं। महवा में 6 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है।

रामगढ़ पचवारा की भी वार्डवार लिस्ट साफ हो गई है। शुक्रवार को सभी निकायों में चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा, उसके बाद असली प्रचार शुरू होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें