फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Yuva Utsav: 18 मई को होगा युवा उत्सव, आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला में नेहरू युवा केंद्र का आयोजन

Tue, 09 May 2023 11:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत दौसा में नेहरू युवा केंद्र की ओर से 18 मई को युवा उत्सव का आयोजन होगा। इसमें पार्टिसिपेंट्स पांच तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।  प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 15 से 29 साल के युवा शामिल होंगे, आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के युवा और खेल मामलात मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र, दौसा की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत युवा महोत्सव होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए अमृत काल के पंच प्रण और 2047 के भारत की संकल्पना थीम पर आधारित युवा उत्सव कार्यक्रम 18 मई को रावत पैलेस होटल आगरा रोड दौसा में किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला युवा अधिकारी राकेश अलोरिया ने कहा, युवा उत्सव में 15 से 29 साल की आयु के प्रतिभागी पांच प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिसमें कविता लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पारंपरिक सामूहिक नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी अपनी कला दिखा सकते हैं। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

फ्री रजिस्ट्रेशन हो रहा...
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन करवाने के लिए नेहरू युवा केंद्र, दौसा कार्यालय राजेश पायलट स्टेडियम गुप्तेश्वर रोड, दौसा में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें