फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Road Accident: तीन वाहन आपस में टकराए, एक की मौत, पांच से अधिक घायल, दो अन्य की हालत गंभीर

Sat, 22 Jul 2023 10:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa Road Accident: दौसा जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान एक की मौत, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट चौराहे पर शनिवार शाम को भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर को हटाने के लिए मौके पर चार क्रेन बुलाई गई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कलेक्ट्रेट चौराहे पर कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर वहां खड़े एक ई-रिक्शा और दो बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर डीएसपी कालूराम मीणा, सदर थाना इंचार्ज श्वेता पाठक, कोतवाली थाना इंचार्ज लाल सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा। जयपुर में नेशनल हाइवे पर जाम के चलते ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है। ट्रेलर के नीचे दबे लोगों को निकाल लिया गया है।

दरअसल, हुआ यूं कि एक ट्रेलर भरतपुर से जयपुर की ओर जा रहा था। दौसा कलेक्ट्रेट से गुजरते वक्त सामने से एक कार ने ओवरटेक करते हुए सोमनाथ की तरफ टर्न किया। इस दौरान तेज स्पीड में चल रहा ट्रेलर बेकाबू हो गया और जयपुर स्टैंड की तरफ सड़क पार करने के इंतजार में खड़े ई-रिक्शा और दो बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इससे तीनों वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए, तो वहीं एक युवक ट्रेलर के नीचे फंस गया। जबकि टक्कर लगने के बाद दूर गिरे 3 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर दौसा विधायक और मंत्री मुरारीलाल मीणा भी कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें