फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खिलाड़ी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़े, अंपायर पर गलत निर्णय का आरोप

Wed, 23 Aug 2023 09:11 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

अंपायर पर गलत निर्णय का आरोप लगाते हुए दौसा जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खिलाड़ी अपनी टीम के तीन खिलाड़ी आउट होने पर मैच अंपायर पर गलत निर्णय का फैसला सुनाते हुए गुस्सा होकर बिजली की हाईटेंशन लाइन के टावर पर जा चढ़े। करीब एक घंटे की समझाइश और मनुहार के बाद ये कबड्डी खिलाड़ी नीचे उतरे और उसके समर्थक को भी उतारा गया।
विज्ञापन
टावर पर चढ़े खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में कबड्डी के फाइनल मुकाबले में मिली हार से नाराज खिलाड़ी हाईटेंशन लाइन के टावर पोल पर चढ़ गए। रेफरी पर गलत निर्णय करने का आरोप खिलाड़ियों ने लगाया। राजीव गांधी ओलंपिक खेल ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने शुरू किए हैं। लेकिन इन ओलंपिक खेलों में शिकायतें और खेल को खेल की भावना से नहीं खेलने के भी कुछ मामले सामने आ रहे हैं। जब दो टीमें या कुछ खिलाड़ी आमने सामने खेलते हैं तो निश्चित रूप से एक टीम के खिलाड़ी का हारना तय होता है। खेल में हार और जीत दोनों ही तय होती है। खेल में एक टीम विजेता होती है और दूसरी हारी हुई या उपविजेता कहलाती है।

विज्ञापन


दौसा की नांगल राजावतान में ग्राम पंचायत मानपुरिया के कोठया में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ओलंपिक खेल का मंगलवार को कबड्डी खेल का फाइनल मुकाबला आलूदा  बनाम छारेड़ा टीम के बीच हुआ। जहां मुकाबले में छारेड़ा टीम की हार के बाद टीम के दो नाराज खिलाड़ी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गए और मैच के रेफरी पर गलत निर्णय का आरोप लगाते हुए पोल पर चढ़कर विरोध करने लगे, जिससे स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर स्थानीय प्रशासन सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर नाराज खिलाड़ियों की समझाइश की। समझाइश का दौर करीब एक घंटे तक चला।

प्रशासन की समझाइश पर हाईटेंशन लाइन के पोल से उन्हें पुलिस ने नीचे उतारा। छारेड़ा टीम के कप्तान का कहना है कि हमारा एक खिलाड़ी आलूदा टीम की तरफ वेडिंग करने गया, जिसने तीन प्लेयर को आउट किया। लेकिन मैच में अंपायर ने गलत निर्णय लिया। इस बात पर गुस्साए छात्रों में से एक खिलाड़ी और समर्थक पोल पर चढ़ गए। इस मामले में नांगल राजावतान के एसडीएम मोहर सिंह  और थानाधिकारी हनुमान सहाय मीणा से जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें