फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: पांच ATM मशीनों के साथ साइबर ठग गिरफ्तार, 3.5 लाख रुपये बरामद, हनीट्रैप करके भी ऐंठता था मोटी रकम

Sun, 16 Apr 2023 02:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले के बांदीकुई थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई के चलते 3.5 लाख रुपये की राशि और पांच एटीएम सहित एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिरफ्तार साइबर ठग अनपढ़ और बेरोजगार लोगों को निशाना बनाते हुए सबसे पहले उनके नाम से मोबाइल की सिम जारी करवाते थे, फिर उस नंबर पर व्हाट्सएप चालू करते थे। उसके बाद उस नंबर से ही विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा कर एटीएम भी जारी करवा लेते थे। खाता खुलवाने के बाद उनमें लेनदेन खुद ही ऑपरेट करते थे।

विज्ञापन


हनीट्रैप करके भी ऐंठते थे मोटी रकम
ये ठग व्हाट्सएप पर महिला की फोटो की डीपी लगा कर लोगों को हाय हेलो का मैसेज भेजते थे और ट्रूकॉलर पर नाम भी लड़की का ही आता था फिर धीरे-धीरे चैट करते हुए वीडियो कॉलिंग कर अश्लील प्रदर्शन भी करते थे। इसके बाद सामने वाले को उसकी रिकॉर्डिंग वायरल करने के नाम पर मोटी राशि की डिमांड करते थे जिस पर लोग अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में डरते हुए साइबर ठगों को मांगी हुई राशि देने को तैयार हो जाते थे इस तरह से आदमी ठगी का शिकार हो जाता था।

दौसा जिले के मंडावर का रहने वाला है अभियुक्त
पुलिस ने जिस साइबर ठग को गिरफ्तार किया, वह पूरण सिंह मीणा पुत्र धर्म सिंह मीणा उम्र 23 वर्ष निवासी गढ़ हिम्मत सिंह थाना मंडावर जिला दौसा का रहने वाला है। वह अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


दौसा पुलिस अधीक्षक क्या कहते हैं ?
दौसा पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर से महानिदेशक पुलिस और अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा से मिले दिशा निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए राजस्थान में सक्रिय अपराधियों को पूर्ण रूप से निष्क्रिय करने के अभियान के तहत इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

बांदीकुई थाना अधिकारी क्या कहते हैं ?
बांदीकुई थाना अधिकारी नरेश  शर्मा ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान बैंक एटीएम के पास सुनियोजित तरीके से निगरानी  करते हुए रात्रि 12 बजे के लगभग सिकंदरा रोड स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सामने एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से खड़ा दिखाई दिया। पुलिस कार्रवाई करती उससे पहले ही वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी पकड़ में आने के बाद करता रहा गुमराह
पुलिस के अनुसार पहले तो आरोपी ने अपना नाम पता ही गलत बताकर गुमराह करने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने सख्ती दिखाई तो पूरण सिंह मीणा के पास से पांच अलग-अलग नामों के एटीएम, एक आईफोन, भीम यूपीआई क्यू आर कोड स्कैनर के साथ 3.5 लाख रुपये नकदी का भी खुलासा किया।
अपराधी पूरण सिंह के पुलिस की पकड़ में आने के बाद अब दौसा पुलिस के हौसले बढ़ गए हैं, जिसके चलते आरोपी से पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें