फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने थाना चलाकर मनाया महिला दिवस

Wed, 08 Mar 2017 11:43 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
sodala thana - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन
जयपुर कमिश्नरेट के दायरे में आने वाले सोढाला पुलिस थाने का नजारा बुधवार को कुछ बदला हुआ नजर आया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस थाने पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने थाना चलाया। यहां थानाप्रभारी सुनील प्रसाद शर्मा भले ही नजर आए। लेकिन वह सिर्फ सहयोगी के रुप में मौजूद थे।
विज्ञापन


यहां थानाप्रभारी से लेकर गेट पर तैनात राइफल लेकर सुरक्षा में तैनात संतरी, ड्यूटी आॅफिसर, हैड मोहरीर प्रशासन, मालखाना और अन्य सभी अहम काम महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला। यह देखकर थाने में आने वाले फरियादी भी चकित रह गए। थानाप्रभारी सुनील प्रसाद ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान देने और हौंसला अफजाई के लिए यह अनूठी पहल की गई। इसी अवसर पर महिला सेमिनार का भी आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य महिलाएं और एनजीओ की कार्यकर्ता महिलाएं शामिल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें