कोटपूतली कस्बे के वार्ड नम्बर एक में ढाणी आलावाली में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी—भाटा जंग हुई है। जमीन विवाद को लेकर हुए इस संघर्ष में पिता—पुत्र घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
हमले में घायल पीड़ित पक्ष ने हमलावर दूसरे पक्ष के द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार कई लोगों ने अचानक सुबह हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आज फसल कटाई को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें पिता—पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद तीन—चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।