फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: IAS अफसर बनकर रचा खौफनाक खेल! NEET छात्रा से दुष्कर्म, दो नाबालिग बहनों को भी बनाया शिकार

Fri, 31 Jul 2026 07:22 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan News: खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाले युवक पर 18 वर्षीय नीट छात्रा और उसकी दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी ने परीक्षा में सफलता और नौकरी दिलाने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। जोधपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर और जोधपुर से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाले एक युवक पर 18 वर्षीय नीट छात्रा और उसकी दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने परीक्षा में सफलता और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीनों बहनों को अपने जाल में फंसाया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


NEET पास कराने का झांसा देकर बनाया शिकार
पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा की मुलाकात जून 2025 में गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपनी ममेरी बहन के जरिए आरोपी से हुई थी। आरोपी ने खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए नीट परीक्षा पास कराने और प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा किया। मार्च 2026 में उसने छात्रा को अजमेर के वैशाली नगर स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि होटल के कमरे में उसने एक लिफाफा दिखाकर कहा कि उसमें नीट का पेपर है, लेकिन उसमें पुराने प्रश्नपत्र निकले।
इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर 'प्रसाद' बताकर लड्डू खिलाया, जिससे छात्रा बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि अचेत अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश आने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके कारण वह लंबे समय तक चुप रही।
विज्ञापन


दो नाबालिग बहनों को भी बनाया निशाना
बाद में छात्रा ने अपनी बहन को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार को मामले की जानकारी हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने छात्रा की 17 वर्षीय और 13 वर्षीय नाबालिग बहनों को भी कथित तौर पर अपना शिकार बनाया। आरोप है कि उसने बड़ी नाबालिग को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक और सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर जोधपुर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसी के माध्यम से 13 वर्षीय बहन को बुलाकर उसके साथ भी कथित तौर पर घृणित कृत्य किया।

यह भी पढ़ें: सरवड़ी हमला कांड: जिंदगी की जंग हार गई प्रियंका, 3 दिन पहले पड़ोसी ने घर में घुसकर किया था हमला,आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


जोधपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़िताएं अपनी मां के साथ जोधपुर के रातानाडा थाने पहुंचीं, जहां 27 जुलाई को जीरो एफआईआर दर्ज की गई। मुख्य घटना अजमेर में होने के कारण मामला आगे की जांच के लिए अजमेर पुलिस को भेजा गया। वहीं, नाबालिग बहनों से जुड़े मामलों में जोधपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवतियों और छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने, प्रतियोगी परीक्षाएं पास कराने और सरकारी नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें