फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से पांच और मौत, 123 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18785

Fri, 03 Jul 2020 01:05 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को पांच और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 435 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 123 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की अब तक की कुल संख्या 18,785 हो गई जिनमें से 3,307 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को अजमेर में एक, धौलपुर में दो, डूंगरपुर में एक व सिरोही में एक और संक्रमित की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 435 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 163 हो गई है जबकि जोधपुर में 53, भरतपुर में 37, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 15 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 28 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक सामने आए मामलों में सीकर में 23, जयपुर में 21, कोटा में 20, दौसा में 17, बीकानेर में आठ, हनुमानगढ़ व राजसमंद में छह-छह नए मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें