फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ईरान से लाए गए 277 लोगों को जोधपुर के आर्मी वेलनेस फेसिलिटी में रखा गया

Wed, 25 Mar 2020 02:54 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जोधपुर
विज्ञापन
ईरान से लाए गए 277 लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस प्रभावित ईरान की राजधानी तेहरान से लाए गए 277 लोगों का समूह बुधवार को तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद सभी 277 लोगों को दिल्ली से  राजस्थान के जोधपुर लाया गया। जोधपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सभी की प्रारंभिक जांच की गई उसके बाद उन्हें जोधपुर स्थित आर्मी वेलनेस फेसिलिटी केंद्र में ले जाया गया। 

विज्ञापन


सेना के एक प्रवक्ता संबित घोष ने बताया कि ईरान से इन लोगो के यहां पहुंचने पर सभी की प्रारंभिक जांच की गई और उसके बाद उन्हें जोधपुर सैन्य स्टेशन में स्थापित आर्मी वेलनेस फेसिलिटी ले जाया गया।

सेना ने जोधपुर के प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के समन्वय से पर्याप्त चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक प्रबंध किए हैं ताकि ईरान से लाए गए लोगों को यहां रहने में कोई दिक्कत न हो और उन्हें कोरोना से लड़ने के लिए चिकित्सकीय मदद दी जा सके। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से लाए गए 277 लोगों में से 273 तीर्थयात्री हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन लोगों में पांच बच्चों और एक मासूम के अलावा 149 महिलाएं और 128 पुरुष शामिल है। प्रवक्ता ने बताया कि आर्मी वेलनेस फेसिलिटी में सेना के चिकित्सकों की एक समर्पित टीम है जो ईरान से लाए गए लोगों के यहां रहने के दौरान उनके स्वास्थ्य संबंधी पैमानों पर लगातार नजर रखेगी। ईरान कोरोना वायरस के घातक संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 36 हो गई 
राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस के चार नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। चार पॉजिटिव लोगों में भीलवाड़ा के दो चिकित्सा कर्मी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 36 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें