झालावाड़ जिले के घाटोली थाना क्षेत्र के लसूडिया शाह गांव में एक कांस्टेबल की डूबकर मौत हो गई। असनावर थाने में कार्यरत क सुरेश कुमार (34) निवासी नागौर की मौत हो गई। वह टीम के साथ एक वारंटी को पकड़ने के लिए गया था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विभिन्न अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अकलेरा, असनावर, भालता, और घाटोली के लिए एक-एक कांस्टेबल की विशेष टीम गठित की गई है। ऐसे में वारंटी की के लसूडिया क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिली। ऐसे में पुलिस टीम वहां पहुंची। इस दौरान चार कांस्टेबल नहाने के लिए तालाब में उतर गए। तीन अन्य कांस्टेबल तो बाहर निकल गए थे लेकिन कांस्टेबल सुरेश तैरना नहीं आता था। ऐसे में वह डूब गया।
कांस्टेबल के डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर ग्रामीणों के सहयोग से कांस्टेबल को बाहर निकाला गया और अकलेरा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अकलेरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।