फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा इसी महीने

Wed, 09 Oct 2013 08:22 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस करीब सौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा इसी महीने के अंत तक कर देगी।
विज्ञापन


दिल्ली में 15 अक्टूबर को होनेवाली प्रदेश छानबीन समिति की बैठक में इन सीटों के पैनल को अंतिम रूप देकर आलाकमान को सौंप दिया जाएगा।

पैनल में हर सीट पर दो से अधिक नाम नहीं सौंपे जाएंगे और अधिकतर सीटों पर एक-एक नाम आलाकमान को तय करने के लिए पहुंचाए जाएंगे। अंतिम निर्णय यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चुनाव समिति का रहेगा।

टिकट वितरण में चार वर्गों पर जोर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने बताया कि इसी महीने 70 से 100 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे।

टिकट वितरण में कांग्रेस का जोर महिला, मुसलमान, कमजोर तबकों व युवा पर रहेगा। अधिक से अधिक सीटों पर इन्हीं वर्गों में से उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

माना जा रहा है कि जिन सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर विवाद नहीं होगा या फिर कम विवाद होगा, उन पर कांग्रेस उम्मीदवार पहले घोषित करेगी।

सांसद नहीं लडऩा चाहते विधानसभा सीटों पर
डॉ. चन्द्रभान ने दावा किया कि वर्तमान सांसद राजस्थान में विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं लडऩा चाहते।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की सीटों पर टिकट की मांग करने किसी सांसद ने उनसे या अलाकमान से सम्पर्क नहीं किया है। उनके अनुसार गलत उड़ाया जा रहा है कि कांग्रेस के सांसद विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस व वसुंधरा का मुकाबला भाजपा से
चन्द्रभान ने भाजपा के लिए कहा कि खुद को प्रजातांत्रिक कहलानेवाली पार्टी ने अब तक चुनाव समिति तक नहीं बनाई है। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से नहीं आरएसएस व वसुंधरा राजे से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें