फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- 70 साल का हिसाब मांगने वालों ने सात साल में क्या किया यह नहीं बता पा रहे 

Tue, 08 Mar 2022 08:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर में कांग्रेस के पंचायची राज सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमसे 70 साल का हिसाब मांगने वाले, यह नहीं बता पा रहे हैं कि उन्होंने सात साल में क्या किया?
विज्ञापन
पंचायची राज सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70 साल का हिसाब मांगने वाली भाजपा केंद्र में अपने सात साल के कार्याकाल का हिसाब नहीं दे पाई है। राज्यों को उनके हिस्से का पूरा पैसा नहीं दे पाई। किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लेकर केंद्र सरकार को मुंह की खानी पड़ी है। भाजपा पर यह आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गाविंद सिंह डोटासरा ने लगाए। वे मंगलवार को श्रीगंगानगर में कांग्रेस के पंचायची राज सम्मेलन में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


गोविंद डोटासरा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को तोड़ते श्रीगंगानगर पंचायती राज में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया। नौ में से आठ पंचायतों में कांग्रेस ने अपने प्रधान बनाए और एक महीने भर के लिए रहा। यह कांग्रेस के साथ-साथ आम कार्यकर्ता की जीत है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही है। जोड़-तोड़ की राजनीति की जा रही है।  कांग्रेस ने कोरोना महामारी के बाद भी राजस्थान सरकार ने बजट में सभी वर्ग का ध्यान रखा है। किसानों को महत्व देते हुए कृषि बजट अलग से लाया गया है।डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से एक फिर सरकार बनाएगी।   
विज्ञापन


जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा ने कहा कि बजट में सरकार ने श्रीगंगानगर के लिए किसानों और खेती की उन्नति के लिए कई छूट दी हैं। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से नहरी पानी का पर्याप्त वितरण और अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की बात भी कही। सादुल शहर विधायक जगदीश जांगिड़ ने कहा कि इस बार का बजट किसान, गरीब और आमजन को राहत देने वाला है। बिजली दरों में कटौती, युवाओं को रोजगार और कर्ज माफी सरकार की उपलब्धि है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें