फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस जनता ने हवाई जहाज में बैठाया वही अब राजे को नीचे भी उतारेगी: कांग्रेस

Wed, 05 Sep 2018 09:35 PM IST
भाषा, बाड़मेर
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने अपनी संकल्प रैली के तहत बुधवार को बाड़मेर के पास पचपदरा में जनसभा की। सभा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया राज्य की भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा पर निशााना साधा।

विज्ञापन


पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भले ही जनता को लुभाने के लिए प्रदेश का दौरा कर रहीं हों लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस जनता ने उन्हें हवाई जहाज में बैठाया है वही अब उन्हें नीचे भी उतारेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज सत्ता-प्रशासन का दुरूपयोग करके राजे जनता की गाढ़ी कमाई को पार्टी के प्रचार-प्रसार में बहा रहीं हैं लेकिन कुछ समय बाद आचार संहिता लागू होगी और फिर देखते हैं कि किस तरह भाजपा अपनी सभाओं को सफल बनाती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में सुराज संकल्प यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे ने प्रदेश की जनता से जो बड़े-बड़े वादे किये थे वे तमाम वादे कागजों और भाषणों तक ही सीमित रह गये हैं। आज जनता उनकी जवाबदेही चाहती है, परन्तु राजे गौरव यात्रा में व्यस्त हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को ठप कर जनता के हितों के साथ समझौता किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किये थे उनमें से आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है और इसलिए जनता को एहसास हो गया है कि भाजपा को चुनकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें