फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पेट्रोल की कीमतों और अडानी ग्रुप में एलआईसी इन्वेस्टमेंट का विरोध, कांग्रेस ने फूंका PM का पुतला

Wed, 08 Feb 2023 03:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतें कम करने की मांग और अडाणी ग्रुप में एलआईसी, एसबीआई का पैसा लगाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने जयपुर में 16 जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के अलावा कांग्रेस पार्टी के विधायक और विधायक प्रत्याशियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की दरें कम करने की मांग को लेकर जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जयपुर में सुबह 11 बजे शहर के सभी 16 ब्लॉकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम घटे, लेकिन देश में कीमतें नहीं घटीं
कैबिनेट मंत्री और जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि 1 महीने पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने चाहिए, उसके बाद जयपुर आए भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम जल्दी कम किए जाएंगे। पिछले 6 महीने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम लगातार कम हो रहे हैं, क्रूड ऑयल के दाम इस समय 81 डॉलर प्रति बैरल हैं, कुछ वक्त पहले 71 डॉलर प्रति बैरल पर दाम आ गए थे। केंद्र सरकार अपना खजाना भर रही है और देश की करोड़ों जनता की जेब काट रही है। पूरे देश में महंगाई गरीबी और बेरोजगारी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। जनता की सुनने वाला कोई नहीं है, इसलिए जयपुर में 16 जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करके विरोध-प्रदर्शन किया गया है।

विज्ञापन


केंद्र की बीजेपी सरकार अपना रही तानाशाही का रवैया- खाचरियावास
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम कम होने के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों में कमी नहीं कर रही है, इसके विरोध में दोपहर 12:15 बजे कलेक्ट्री सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया है।  जिसमें वार्ड नंबर-  31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 49 के सभी पार्षद-पार्षद प्रत्याशी ,वार्ड अध्यक्ष, वार्ड के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक लेवल पर हुए प्रदर्शन
इसी तरह मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा के पास, आदर्श नगर विधायक रफीक खान के निर्देश पर नवाब का चौराहा घाट गेट बाजार में, ब्लॉक साधु राम शर्मा के नेतृत्व में मित्तल गारमेंट सोडाला चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। जिसमें वार्ड तम्बर 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 50, 51, 52, 53, 54 के कार्यकर्ता शामिल हुए। ब्लॉक जगतपुरा कांग्रेस कमेटी के बगरू विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई फाटक के पास पुतला फूंक कर धरना प्रदर्शन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें