फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की अभद्र टिप्पणी

Sat, 07 Jan 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में शनिवार से कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर हल्ला बोल आंदोलन शुरू किया। नोटबंदी के बाद से ही आमजन को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार पर जमकर आरोप जड़े। जयपुर में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राजस्थान के सह प्रभारी मिर्जा इरशाद बेग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन


जयपुर में बेग ने बिड़ला, सहारा आदि का नाम लेते हुए पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि नोटबंदी आर्थिक आतंक है। इससे किसान, व्यापारी, मजदूर सब परेशान हैं। लोगों को अपना पैसा निकालने के लिए घंटों एटीएम की कतारों में लगा रहना पड़ रहा है। युवा बेरोजगार हो रहे हैं और गांवों में शादियां तक नहीं हो पा रहीं। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस का आंदोलन सभी जिला मुख्यालय में हुआ। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और जगह-जगह रैलियां निकाली गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें