फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रमोद कृष्णम ने कहा- पायलट को सीएम होना चाहिए, गहलोत राष्ट्रीय स्तर पर आएं

Tue, 28 Jun 2022 01:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आचार्य प्रमोद ने कहा कि पायलट एक सुलझे व्यक्ति हैं। अब समय आ गया है कि युवा पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद और सचिन पायलट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर गहलोत बनाम पायलट में जुबानी जंग देखने को मिल रही है। दोनों के समर्थक एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। 

विज्ञापन

प्रियंका गांधी के नजदीकी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2018 में राजस्थान की जनता ने पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए चुना लेकिन कांग्रेस पार्टी के अंदर फैसला हुआ कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बनेंगे।

आचार्य प्रमोद ने कहा कि पायलट एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं, वो हर चीज को सहजता से लेते हैं। अब राजस्थान में समय आ गया है कि अशोक गहलोत दिल्ली में पार्टी को मजबूत करे और युवा पायलट को मुख्यमंत्री बनाए। गहलोत बहुत ही बेहतरीन राजनेता हैं और 2024 को देखते हुए उन्हें दिल्ली और पूरे देश में पार्टी को मजबूत करना चाहिए। आचार्य ने ट्वीट कर गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सचिन पायलट की “तारीफ़” हज़्म नहीं हुई अचानक “फ़ूड पोईजिनिंग” शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें