फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या राजस्थान सरकार गिराने के मामले में केंद्रीय मंत्री पर गिरेगी गाज? कांग्रेस ने कही ये बात

Sat, 18 Jul 2020 05:48 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैठक में सीएम अशोक गहलोत - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

क्या राजस्थान सरकार को अस्थिर करने के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर गाज गिर सकती है? कांग्रेस का मानना है कि ऐसा हो सकता है और यही कारण है कि भाजपा इस समय छटपटा रही है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि भाजपा ये तो मान रही है कि चोरी हुई है, लेकिन उसकी शिकायत यह है कि चोरी की जगह सीसीटीवी कैमरे क्यों लगे हुए थे जिससे उसकी चोरी पकड़ में आ गई।

विज्ञापन

पवन खेड़ा भाजपा नेता संबित पात्रा के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा है कि क्या राजस्थान में सबके फोन टेप किये जा रहे हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे सरकार की मंशा क्या है।
 
पवन खेड़ा ने कहा कि आज फोन टेपिंग की बात स्वीकार कर भाजपा ने यह मान लिया है कि उसके ही नेता राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि यह स्वीकारोक्ति बताती है कि भाजपा किस तरह से चुनी हुई सरकारों को अलोकतांत्रिक तरीके से गिराने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन

 
यह मामला तब गरमा गया जब शुक्रवार और शनिवार को कुछ ऐसे ऑडियो टेप सामने आए, जिसमें राजस्थान के कुछ नेता अशोक गहलोत सरकार गिराने के संदर्भ में बात कर रहे थे। इसमें पैसों के लेनदेन की बात भी कही जा रही है और घटना में कुछ अन्य विधायकों को शामिल करने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि इनमें एक नेता कांग्रेस के वर्तमान विधायक हैं, तो दूसरे नेता भाजपा से संबंध रखते हैं। भाजपा ने इस आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें