फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: कांग्रेस का बड़ा आरोप, कन्हैयालाल का हत्यारा भाजपा का सक्रिय सदस्य, तस्वीरें की शेयर

Sat, 02 Jul 2022 03:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि उदयपुर हत्याकांड का आरोपी रियाज गुलाबचंद कटारिया के कार्यक्रम में शामिल होता था। अब कांग्रेस इस मामले की जांच एनआईए को सौंपने पर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
उदयपुर हत्याकांड का भाजपा कनेक्शन - फोटो : Amar Ujala Digital
उदयपुर हत्याकांड के लिए भाजपा गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं अब कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के अनुसार कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज अटारी के संबंध भाजपा नेताओं से हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज - फोटो : Social Media
भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद पवन खेड़ा ने रियाज को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया। खेड़ा ने कहा कि 'मुंह में राष्ट्रवाद बगल में छुरी' वाली कहावत इस मामले में चरितार्थ हो रही है। कल सोशल मीडिया पर कई तथ्य आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी रिसर्च की है। जिनमें नए तथ्य सामने आए हैं कि रियाज अटारी राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होता था।
विज्ञापन

3 of 6
सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं की आरोपी के साथ वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता इरशाद चैनवाला और भाजपा के मोहम्मद ताहिर के पुराने फेसबुक पोस्ट को हमने स्टडी किया। स्टडी में पाया कि रियाज अत्तारी न केवल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ कई कार्यक्रमों में दिखाई दे रहा है बल्कि भाजपा के नेता उसे भाजपा कार्यकर्ता भी बता रहे हैं।


 

4 of 6
पोस्ट में भाजपा नेता ने रियाज को बताया था पार्टी का सदस्य - फोटो : Social Media
खेड़ा ने कहा कि फेसबुक पोस्ट से स्पष्ट है कि आतंकी रियाज भाजपा का सक्रिय सदस्य है। अब भाजपा शाम तक इस मामले में जवाब दें। यह सवाल है कि क्या केंद्र सरकार ने कुछ घंटों में एनआईए को यह मामला तथ्यों को छुपाने के लिए सौंपा है। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद ताहिर का रियाज के लिए पोस्ट - फोटो : Social Media
कटारिया ने दी सफाई
भाजपा नेता गुलाब चंद्र कटारिया ने कांग्रेस के आरोपों पर सफाई दी है। कटारिया ने कहा कि भाजपा के अल्पसंख्यक विंग के कार्यक्रम में शामिल होना कोई अपराध नहीं है। मेरे नियंत्रण में नहीं है कि इन आयोजनों में कौन मेरे साथ फोटो खिंचवाता है। अगर फिर भी किसी को लग रहा है कि मैंने अपराध किया है तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करवा दे। फोटो क्लिक करवाना अपराध है तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करवा दे।

वहीं भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सादिक खान ने कहा कि आरोपी के भाजपा नेता के साथ तस्वीर होना ये सबूत नहीं है कि वो भाजपा का सक्रिय सदस्य है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वो किसी कार्यक्रम में गया हो और उसने नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवा ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कन्हैया लाल और दोनों आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
क्या है मामला
बता दें कि 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उसके दुकान में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या से पहले और उसके बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री तक को मारने की धमकी दी। हालांकि, वारदात के बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। अब तक मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें