फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: शीतलहर की चपेट में राजस्थान, कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो, जयपुर में 5 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा

Sat, 20 Jan 2024 09:25 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मौसम एक बार फिर पलट गया है। पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कई जिले अति शीतलहर और अति घने कोहरे की चपेट में आ गए हैं। राजधानी जयपुर में बीते दो दिनों में न्यूतनम तापमान 10 डिग्री से गिरकर 5.4 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन
कोहरे और शीतलहर की चपेट में राजस्थान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मौमस के बिगड़े मिजाज ने लोगों को घर में बंद रहने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग आज अलवर, भतरपुर, धौलपुर, करौली, हनुमानगढ़, गंगानगर, सीकर और चूरू में अति शीतलहर और अति घना कोहरा बने रहने की चेतावनी जारी की है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।

विज्ञापन


राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते दो दिनों में यहां सर्दी का असर बढ़ा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे उतरगर 5.4 डिग्री तक पहुंच गया है। घने कोहरे के चलते बस, ट्रेन और हवाई जहाजों के संचालन पर असर पड़ रहा है। ज्यादातर ट्रेन अपने तय समय से 10 से 12 घंटे तक लेट चल रही हैं।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर में 3.1, अंता 4.8, गंगानगर में 5.9, चूरू में 4.6, बीकानेर में 2.4, जैसलमेर में 5.6 और पिलानी में 4.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौमस विभाग की चेतावनी है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान का स्तर यही बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें