फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पुजारी हत्याकांड की जांच के लिए करौली पहुंची CID-CB की टीम

Mon, 12 Oct 2020 06:46 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सीआईडी-सीबी की टीम करौली पहुंची - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश के बाद पुजारी हत्याकांड की जांच के लिए सीआईडी-सीबी की टीम करौली पहुंच चुकी है। जांच करने आई इस टीम की अगुवाई पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं इस दौरान गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दो परिवारों की लड़ाई को समुदायों का झगड़ा बनाकर राजस्थान का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।
 

जानिए क्या है मामला
बता दें राजस्थान के करौली में मंदिर के एक पुजारी को छह दबंगों ने मिलकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। इसके बाद राजस्थान में सियासी भूचाल आ गया। यहां दिल्ली के बड़े बड़े नेता पुजारी के घर पहुंचने लगे और इम मामले में गहलोत सरकार बैकफुट पर चली गई थी।

इसके बाद गहलोत सरकार ने करौली में पुजारी की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को दस लाख मुआवजे का एलान किया है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी का वादा किया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि इस घटना में एसएचओ और पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


लगातार हमलावर है भाजपा
करौली में पुजारी को जिंदा जलाने के मामले को लेकर भाजपा को गहलोत सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी को 7 दिन के अंदर फांसी की सजा की बात भाजपा कर रही है।

भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राजस्थान में आज कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बच्चे, यहां पुजारी भी सुरक्षित नहीं हैं। लोकसभा सांसद राठौर ने इस घटना के लिए अशोक गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 

राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले सीएम गहलोत
राजस्थान में बढ़ रहे अपराध के मामलों को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की। राज्यपाल ने राजस्थान में बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की थी। जिस पर सीएम गहलोत ने आश्वासन दिया कि मामलों की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें