फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के चार साल: गहलोत बोले- फिर राजनीति पढ़ाऊंगा, देश में हो सोशल सिक्योरिटी, 10 पॉइंट में जानें और क्या कहा

Sat, 17 Dec 2022 08:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार ने राजस्थान की जनता को गुड गवर्नेंस दिया है। लोगों को सरकार का मॉडल पसंद आया। ऐसा पहली बार है कि किसी सरकार के चार साल पूरे होने के बाद भी प्रदेश में एंटी इंकमबेंसी नहीं है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 दिसंबर शनिवार को राजस्थान की गहलोत सरकार के चार साल पूरे हो गए। इस मौके पर सरकार की ओर से जयपुर के जवाहर कला केंद्र में विभागों के कामकाज की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सीएम अशोक गहलोत ने किया। इस दौरान उन्होंने सूचना जनसंपर्क विभाग का ऐप भी लॉन्च किया। 
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजस्थान की जनता को गुड गवर्नेंस दिया है। लोगों को सरकार का मॉडल पसंद आया। ऐसा पहली बार है कि किसी सरकार के चार साल पूरे होने के बाद भी प्रदेश में एंटी इंकमबेंसी नहीं है। राज्य सरकार ने इन चार सालों में विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। गहलोत ने जनता के सामने सरकार की तमात उपलब्धियों को रखा। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पूरे होने पर क्या बोले अशोक गहलोत?   
  1. सीएम ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता से पूछकर चुनाव घोषणा पत्र बनाया गया था। उसी के अनुरूप सभी काम किए गए हैं। चुनावी घोषण से संबंधित विभाग लगातार फैसले ले रहे हैं। घोषणापत्र के ज्यादातर वादे सरकार ने पूरे कर दिए हैं, जो वादे रह गए हैं उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।  
  2. गहलोत ने कहा कि राजस्थान एक मॉडल के रूप में सामने आया है। सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जो देश के किसी भी राज्य में नहीं हैं। चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, वृद्धावस्था पेंशन, राजीव गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल सहित कई योजनाएं ऐसी हैं जिनका जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। साथ ही इन योजनाओं की चर्चा देशभर में हो रही है।
  3. सीएम ने कहा प्रदेश सरकार के चार साल हुए हैं, इनमें से दो साल कोरोना काल में निकल गए। सरकार ने कोरोना काल में भी बेहतर प्रबंधन किया था। दुनियाभर में हमारे भीलवाड़ा मॉडल की तारीफ हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सरकार की तारीफ की थी। प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से किसी की भी मौत नहीं हुई, जबकि बड़े-बड़े शहरों में भयानक हालात थे।  
  4. गहलोत ने कहा कि हमने शहरी रोजगार गांरटी योजना शुरू की है। ये योजना मनरेगा योजना की तर्ज पर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस शासन में बनाई गई मनरेगा योजना पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि यह योजना कांग्रेस का स्मारक बन गई हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ये योजना ही आज राजस्थान के लोगों के काम आ रही है।      
  5. सीएम गहलोत बोले, प्रदेश के कर्मचारियों का भविष्य देखते हुए हमने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की है। नीति आयोग और खुद पीएम मोदी इसका विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी हमने इस योजना को प्रदेश में लागू किया है।  
  6. मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में सोशल सिक्योरिटी लागू होनी चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी से मैं इसे लागू करने की मांग करता हूं। विदेशों में भी लोगों सोशल सिक्योरिटी के तहत रुपये दिए जाते हैं। देश में अगर ऐसी योजना लागू होती है तो आधा खर्च राज्य उठाए और आधा केंद्र, इससे बुजुर्ग लोग आसानी से अपना जीवन जी सकते हैं।   
  7. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ईस्टर्न कैनल परियोजना को लेकर केंद्र सरकार ने धोखा दिया है। पीएम मोदी दो बार इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया। केंद्र सरकार द्वारा योजना में कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। 
  8. गहलोत ने कहा, हमारी सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। एसीबी ने राजस्थान में रिकॉर्ड छापे मारे हैं। रिश्वत लेने वाले अधिकारी जेल जा रहे हैं और फिर भी भाजपा कानून व्यवस्था को लचर बता रही है। 
  9. गहलोत ने कहा कि अब सरकार अपने पांचवें और अंतिम बजट पर काम कर रही है। यह बजट युवाओं को समर्पित होगा। अब तक बजट को लेकर 70000 सुझाव ऑनलाइन सरकार के पास आ गए हैं। बैठकों के जरिए भी लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं, जिन्हें बजट में शामिल कराया जाएगा।  
  10. गहलोत ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। सारे नेता एकजुट होकर काम कर रह हैं। हमारे बीच प्यार मोहब्बत की बातें होती हैं। अपने पॉलिटिकल करियर को लेकर गहलोत ने कहा कि रिटायरमेंट लेने के बाद में राजनीति पढ़ाऊंगा। जिसमें राजनीतिक स्किल और अनुभव का जिक्र करूंगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें