फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गहलोत बोले- मोदी के खिलाफ BJP नेताओं ने शुरू की बगावत, नहीं करते उनका सम्मान; पार्टी में पड़ी फूट

Sat, 12 Aug 2023 07:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत ने कहा- मैं पीएम मोदी को भी समझाना चाहूंगा। आप अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हो। कम से कम ओबीसी का मान और सम्मान तो रखो, लेकिन जिस तरह की सोच है, उसके बाद अब उनकी पार्टी  भी उनके खिलाफ हो गई है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत और पीएम मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला। राजस्थान में बीजेपी पीएम फेस पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी, इसलिए सीएम गहलोत ने पहली बार बड़ा सियासी निशाना पीएम मोदी पर साधा और कटाक्ष किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा - भाजपा में फूट पड़ चुकी है। पीएम मोदी की इज्जत अब उनकी ही पार्टी के नेता नहीं करते हैं। बीजेपी में जल्द ये बगावत बड़ा रूप ले सकती है। सीएम बोले- पीएम मोदी का उनकी ही पार्टी में अब सम्मान खत्म होता जा रहा है। ये उनके चिंता की बात होनी चाहिए, क्योंकि पब्लिक में उनकी जो रेस्पेक्ट थी, वो तो पहले ही कम हो गई है। अब उनकी पार्टी में भी लगातार रेस्पेक्ट कम होती जा रही है। शनिवार को जयपुर के दुर्गापुर कृषि अनुसंधान केंद्र में युवा नीति ड्राफ्ट प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम के बाद गहलोत ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं।

भाजपा की बैठक में मोदी को रेस्पेक्ट नहीं मिलती
सीएम अशोक गहलोत ने कहा- भाजपा के किसी भी बड़े नेता से पूछ लो, उनकी पार्टी की मीटिंग में किस तरह के हालात बन गए हैं। पहले उनकी पार्टी की संसदीय दल की बैठक में क्या हालात हुआ करते थे और अब किस तरह के हालात बन गए हैं ? आप पता कर लें, हकीकत जान जाएंगे। पहले और अब मोदी को लेकर किस तरह हालात बदल गए हैं।
विज्ञापन


मैं पीएम मोदी को भी समझाना चाहूंगा 
गहलोत ने कहा- मैं पीएम मोदी को भी समझाना चाहूंगा। आप अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हो। कम से कम ओबीसी का मान और सम्मान तो रखो, लेकिन जिस तरह की सोच है, उसके बाद अब उनकी पार्टी  भी उनके खिलाफ हो गई है। गहलोत बोले-आपके (मोदी के) खिलाफ धीरे-धीरे बगावत हो सकती है।

हम सुनते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इनके बीच नहीं बन रही है, लेकिन हमें क्या मतलब है, इनके बीच बने या नहीं बने। हम तो सिर्फ यही चाहते हैं कि भारत देश एक और अखंड रहे। उसके लिए पूरे देशवासियों, चाहे वो किसी भी पार्टी या विचारधारा के हों, सभी को देश प्रेम और भारत माता के लिए एकजुट रहना चाहिए। पद कोई भी ले सकता है, लेकिन ऐसे लोगों से देश का भला नहीं होगा।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि नई पीढ़ी के लोग भी राजनीति में आएं, लेकिन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी से पार्टी के प्रति समर्पित होकर साथ में काम करें। इससे ना केवल उनका बल्कि, देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। लेकिन अगर, उनका कमिटमेंट ही नहीं होगा और सिर्फ पद लेने तक ही वो सीमित हो जाएंगे। अगर मैं कुछ बन जाऊं, पद लेकर बैठ जाऊं। कई लोगों को पद मिल भी जाते हैं, लेकिन ऐसे लोग पार्टी और देश का भला नहीं कर सकते हैं। मैं नौजवानों से भी अपील करना चाहूंगा कि आप लोग सिर्फ और सिर्फ काम करें।  आज देश में हिंसा और अराजकता का माहौल पैदा हो चुका है। मोदी के राज में लगातार हिंसा फैल रही है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। लोकतंत्र खतरे में आ गया है। इनकम टैक्स, सीबीआई का जिस तरह से इस्तेमाल हो रहा है, उसे भी अब जनता समझ चुकी है। आपस में सभी जातियों के बीच प्रेम होना चाहिए। 

आजकल भाजपा नेताओं का मुस्लिम प्रेम जाग रहा
सीएम बोले-आजकल भाजपा नेताओं का मुस्लिम प्रेम जाग रहा है। यह अच्छी बात है। मैं तो चाहता हूं कि सभी धर्मों के लोगों और जातियों के प्रति उनका प्यार जागृत हो। मैं तो प्रार्थना करता हूं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और संघ (आरएसएस) के लोगों का मुस्लिम, ईसाई, फारसी, जैन, सिख और दलितों समेत सभी जातियों के प्रति प्रेम जागृत हो। हालांकि मेरा अनुभव कहता है कि ये ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि इन्होंने 70 साल में ना महात्मा गांधी का नाम लिया, ना ही सरदार पटेल और डॉ भीमराव अंबेडकर का नाम लिया, केवल गुजरात में चुनाव जीतने के लिए सरदार पटेल का बड़ा स्टैच्यू बना दिया, जो अच्छी बात है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर 70 साल तक उन्हें सरदार पटेल क्यों याद नहीं आए ? क्योंकि सरदार पटेल ने ही संघ पर बैन लगाया था। वह टीस भाजपा के दिल में थी। गांधीजी का नाम नहीं लिया, क्योंकि गोडसे कौन था ? ये भी सब जानते हैं। पंडित नेहरू का त्याग-बलिदान भी छिपाने की कोशिश की गई। अगर इतिहास के महापुरुषों का नाम छुपाया जाएगा, तो वो खुद महापुरुष नहीं बन पाएंगे। ये बात मैं दिल से बोल रहा हूं कि इन लोगों की काफी गलत एप्रोच है।

बीजेपी क्यों करती है कांग्रेस के वंशवाद पर पंचायती ?
सीएम बोले- बीजेपी नेता कहते हैं कांग्रेस में वंशवाद चल रहा है, लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं हमारी पार्टी की आपको क्या पंचायती है। हम आपसे पूछते हैं आरएसएस वाले क्या करते हैं? बीजेपी वाले क्या करते हैं? उनके परिवार में क्या चल रहा है, हम भी तो नहीं पूछते हैं। फिर वो यह पूछने वाले कौन होते हैं कि हमारी पार्टी में वंशवाद है। भाजपा नेता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस कभी खत्म नहीं होगी।  क्योंकि देश के हर घर में कांग्रेस बसती है। कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि इनकी पार्टी की हालत खराब होने वाली है। इनकी पार्टी में फूट पड़ चुकी है और इनकी पार्टी में मोदी की इज्जत खत्म हो चुकी है। यह प्रधानमंत्री के लिए चिंता की बात होनी चाहिए।

मणिपुर के लिए मोदी के पास 2 मिनट का समय
सीएम गहलोत ने कहा कि मणिपुर में हालात बदतर हो चुके हैं। वहां महिलाओं के साथ लगातार रेप, हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। 100 से ज्यादा रेप के मामले सामने आ चुके हैं। हजारों की संख्या में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन पीएएम संसद में जाकर सिर्फ हंसी ठिठोली करते हैं। उन्होंने 2 घंटे के भाषण में मणिपुर का सिर्फ 2 मिनट ही जिक्र किया, जबकि इस तरह के गंभीर मुद्दे पर उन्हें अच्छे से अपनी बात रखनी चाहिए थी। मोदी कहते हैं कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है, जबकि उन्हें वहां राष्ट्रपति शासन लागू करवा देना चाहिए। वहां गवर्नर उनके ही तो है, राष्ट्रपति शासन में उन्हीं के एडवाइजर होते, शासन उन्हीं का रहता, लेकिन ना जाने क्यों वह सख्त कदम नहीं उठा रहे हैं ? इसलिए अब देश की जनता भी जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री मणिपुर मामले पर चुप क्यों हैं ?

रात को 12 बजे क्लब में घुसते हैं लड़के-लड़कियां और सुबह बाहर निकलते है
सीएम ने कहा ड्रग्स बहुत बड़ी बीमारी है। इसे रोकने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इससे राजस्थान के बच्चे भी बिगड़ रहे हैं। रात को हुक्का बार चलता है। लड़के-लड़कियां वहां डांस करते हैं, ड्रिंक करते हैं। मैंने उन्हें बंद करवाने के लिए जयपुर और राजस्थान में अभियान चल रखा है। लड़के लड़कियां रात को 12 बजे क्लब में घुसते हैं और सुबह 6-7, 8 बजे तक निकलते हैं। क्या करते हैं ? बेवकूफ की तरह ड्रिंक भी करते हैं, डांस भी करते हैं और ड्रग्स भी लेते हैं। होटल वाले तो कमाई कर रहे हैं।

मनचलों का हिस्ट्रीशीट की तरह एक कॉलम बनेगा 
गहलोत ने मनचलों को चेताते हुए कहा- जो मनचले हैं और कॉलेज के बाहर लड़कियों पर कंमेंट करते हैं। मैंने इन मनचलों का इलाज करने का फैसला कर लिया है। जैसे थानों में हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्रीशीट खुलती है।  एक बार किसी की हिस्ट्री शीट खुल गई, फिर चाहे वह सुधर जाए, तो उस पर एक्शन नहीं होता, लेकिन हिस्ट्रीशीट बंद नहीं होती है। वैसे ही मनचलों के लिए भी हिस्ट्रीशीट की तरह एक कॉलम बना दिया जाएगा। हिस्ट्रीशीटर की तरह मनचलों की फोटो लगाने की भी तैयारी कर रहा हूं, ताकि राजस्थान की बच्चियां सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें