जयपुर के आदर्श नगर थाना इलाके में एक युवक का शव बरामद किया गया। बदमाशों ने युवक का सिर बुरी तरह पत्थर से कुचल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जयपुर के आदर्श नगर थाना इलाके में एक कपड़ा व्यापारी की बेहरमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने हत्या के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आदर्श नगर थाना इलाके के घाटगेट कब्रिस्तान में शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम के साथ एसपी हवा सिंह और थाना अधिकारी विष्णु खत्री मौके पर पहुंचे।
जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान घाटगेट के कप्तान का हातथा निवासी शाहरुख के रूप हुई। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने जांच कर घटना स्थल से सबूत जुटाए। मृतक के पिता अशरफ का कपड़े का व्यापार है। पुलिस ने शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।