फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: BJP स्थापना दिवस पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान, जोशी बोले- कार्यकर्ता अपने घर पर लगाएं पार्टी का झंडा

Thu, 06 Apr 2023 05:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी भाजपा का झंडा अपने घर पर लगाए और उसके साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। ऐसा करने से निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में जोश और सर्मपण की भावना पैदा होगी। 
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय में हुआ कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा स्थापना दिवस पर राजस्थान बीजेपी कार्यालय पर प्रदेशा अध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी का ध्वज फहरा दीपप्रज्जवल किया और फिर वंदेमातरम का गान किया गया। इसके बाद सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्धबोधन को सुना। प्रदेश के 1126 मंडलों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया साथ ही बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और वार्ड संयोजकों को परिचय पत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि आज वंदन करने का दिन है, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने का काम किया, भाजपा को खड़ा करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया उन सभी का अभिनन्दन करने का दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा के कार्यकर्ताओ का दायित्व बनता है कि इन सभी योजनाओं को गरीब, शोषित, वंचित लोगों तक पहुंचाएं।

जोशी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी भाजपा का झंडा अपने घर पर लगाए और उसके साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। ऐसा करने से निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में जोश और सर्मपण की भावना पैदा होगी। हम सौभाग्यशाली है हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज गांव, गरीब, किसान, पीड़ित वर्ग के लिए  दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब के सपनों को साकर किया है।
विज्ञापन


भाजपा अन्य दलों से अगल इसलिए है क्योंकि भाजपा के कार्यकर्ता में राष्ट्र भावना कूट-कूट कर भरी हैं, हम गौरवाविंत हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। एक ऐसी पार्टी जिसने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने का काम किया है। ये एक ऐसी पार्टी है जो गांव, गरीब और किसानों के लिए काम करती हैं। राजस्थान का दुर्भाग्य है कि पिछले चार साल में कांग्रेस सरकार जो काम कर रही है वह अराजकता, भ्रष्टाचार, किसान, और युवा बेरोजगारी को बढा़वा दे रहा है। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद? 
स्थापना दिवस के कार्यकम में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, विधायक कालीचरण सर्राफ, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें