फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर में धारा 144, इंटरनेट बंद

Fri, 31 Mar 2017 09:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मार्च पास्ट करती पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के सीकर शहर में गुरुवार रात्रि को कुछ युवाओं के बीच हुए मामूली झगड़े के बाद दो समुदाय आमने—सामने हो गए। अज्ञात कारणों के बाद रात्रि को पत्थरबाजी के बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार को कुछ हिन्दुवादी संगठनों की ओर से सीकर शहर में बंद का आहृवान किया गया। इसी दौरान शुक्रवार सुबह शहर के जाट बाजार में जब एक पक्ष के लोग नारेबाजी कर रहे थे, तब एक बार पुन: पत्थरबाजी की घटना हुई। जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वही सबंधित पक्ष के लोगों का कहना था कि वे केवल विरोध जता रहे थे तभी दूसरे पक्ष की ओर से पत्थर आने लगे। अब सीकर शहर में एक बार फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

हालांकि प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। साथ ही शहर में धारा 144 लगा दी गई है वह इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा को देखते हुए आरएसी की कंपनी भी तैनात की गई है। जानकारी के अनुसार पथराव में आरएसी के कुछ जवान भी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें