राजस्थान स्थित प्रसिद्ध अजमेर दरगाह परिसर में दो प्रमुख खादिम के परिजनों के बीच हुए संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह वाकया मंगलवार को उर्स महोत्सव के आखिरी दिन हुआ।
दोनों ही पक्षों की ओर से धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना से दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं।
आस्ताना (पवित्रतम स्थल) के अंदर दो खादिम के परिजनों के बीच किसी मामूली बात पर बहस हो गई। बहस दरगाह के बाहर उस वक्त हिंसक झड़प में बदल गई जब दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।