फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu News: SDM ऑफिस के सामने से दो युवकों का अपहरण, पुलिस ने 20 मिनट में छुड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 10:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

किडनैपिंग की सूचना मिलते ही तारानगर पुलिस ने दो टीमें बनाकर 20 मिनट में बदमाशों के चंगुल से दोनों युवकों को मुक्त कराया। पूछताछ में तीनों बदमाशों ने बताया कि पांच लाख की फिरौती के लिए दोनों युवकों का अपहरण किया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के तारानगर में पांच लाख रुपये की फिरौती के लिए तीन बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े तारानगर एसडीएम ऑफिस के सामने से दो युवकों का अपहरण कर लिया। किडनैप की सूचना मिलते ही तारानगर डीएसपी ने जिले में नाकाबंदी करवाई। तारानगर थाने की दो टीम बनाकर घटना के 20 मिनट में किडनैप करने वाले बदमाशों के चंगुल से दोनों युवकों को छुड़ा लिया गया। 

विज्ञापन


तारानगर थाने में डीएसपी मिनाक्षी ने बताया कि मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि तारानगर एसडीएम ऑफिस के सामने दो स्कार्पियो में से उतरे छह-सात लोगों ने अनूपगढ़ निवासी जगदीश जाट और खुडेरा चारणान निवासी बलदेव चारण का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने गाड़ी में दोनों के साथ धारदार हथियार से मारपीट की।

सूचना पर जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई। तारानगर पुलिस थाने की दो टीमों का गठन किया गया। वहीं, पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया, जिस पर सामने आया कि एक ब्लैक और एक व्हाइट स्कार्पियो साहवा रोड पर है। तारानगर थानाधिकारी गौरव खिड़िया और एएसआई सुमेर सिंह की टीम साहवा रोड पर कैलाश बस स्टैंड के पास पहुंचे। वहां पुलिस की गाड़ियों दोनों स्कार्पियो के आगे पीछे लगाकर उनको रुकवाई। सफेद रंग की स्कार्पियो में अपहरण किए गए जगदीश जाट और बलदेव चारण बैठे थे। उनके शरीर से खून बह रहा था। पुलिस ने दोनों को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने मौके से राजासर पंवरान निवासी परमेश्वर नाथ (32),तारानगर वार्ड 18 निवासी आशीष जाट (30) और शेरला बहल हरियाणा निवासी मुकेश जाट (28) को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ में तीनों बदमाशों ने बताया कि पांच लाख की फिरौती के लिए दोनों युवकों का अपहरण किया था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बुधवार दोपहर तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश करेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में तारानगर डीएसपी मीनाक्षी के नेतृत्व में तारानगर थानाधिकारी गौरव खिडिया, एएसआई सुमेर सिंह, कॉन्स्टेबल राजेन्द्र, विकास व रामचन्द्र शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें