फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu News: चूरू के साहवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.72 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 08:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

तस्कर धागों के बोरों के नीचे डोडा पोस्त छिपकर ले जा रहे थे। डोडा पोस्त चितौड़गढ़ के भादसोड़ा से पंजाब के मोगा ले जाया जाना था। पकड़ा गया माल 17 क्विंटल 11 किलो 400 ग्राम पाया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के साहवा पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त तस्करों पर नकेल कसने का कार्य किया। साहवा कस्बे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त की एक बड़ी खेप को पकड़ा। 

विज्ञापन


तारानगर पुलिस उप अधीक्षक मिनाक्षी ने बताया कि चूरू एसपी जय यादव के निर्देशन में नशे के सौदागर व तस्करों के खिलाफ चल रहे विषेष अभियान में साहवा पुलिस ने नोहर रोड पर नाकाबन्दी कर रखी थी। इसी दौरान एक ट्रक तारानगर की तरफ से आया। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें धागों के बोरों के नीचे डोडा पोस्त मिला। माप की गई तो पकड़ा गया माल 17 क्विंटल 11 किलो 400 ग्राम पाया गया। 

पुलिस ने चालक पंजाब निवासी पलबिन्दर पुत्र बलबंत सिंह जट सिख निवासी मजारा साहने वाला लुधियाना और मंगल पासवान पुत्र रामदेव निवासी मुकन्दरपुर तह महाराजगंज उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। डीवाईएसपी मीनाक्षी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डोडा पोस्त चितौड़गढ़ के भादसोड़ा से पंजाब के मोगा ले जाया जाना था। 
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त मामला एनडीपीएस में मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारम्भ कर दी है। गौरतलब है कि इसी क्रम में पुलिस ने तारानगर व भालेरी थाना पुलिस ने भी एनडीपीएस मामले में गांजा पकड़ने की कार्रवाई भी की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें