फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu News: तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत दो की मौत, दंपती गंभीर रूप से घायल

Sun, 23 Mar 2025 10:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू

सार

जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे नेशनल हाईवे-52 (जोधपुर-अंबाला हाईवे) पर राजू की ढाणी के पास हुआ।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि एंबुलेंस में सवार सीमा उर्फ बबली (30) पत्नी जगदीश कुमार निवासी राजगढ़, पेट में गांठ फटने की वजह से गंभीर हालत में थी। उन्हें राजगढ़ के झाझड़िया अस्पताल से बीकानेर रैफर किया गया था। परिजन मरीज को एंबुलेंस से बीकानेर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान राजू की ढाणी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: Dholpur News: एटीएम पिन बदलने के बहाने की 50 हजार की ठगी, बुजुर्ग को मदद का झांसा देकर दिखाई चालाकी
विज्ञापन


हादसे में एंबुलेंस चालक राजेश गोदारा (40) निवासी खारिया गांव (राजगढ़) और शिव कुमार (45) निवासी वार्ड नंबर 5, राजगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मरीज सीमा उर्फ बबली, रतनलाल (32) और उसकी पत्नी सुमन (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रतनलाल और सुमन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार सुबह परिजनों के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार ट्रक था, जो अनियंत्रित होकर एंबुलेंस से टकरा गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें