फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu News: घर में घुसकर युवती के अपहरण की कोशिश, पिता को पीटा, भाइयों पर चढ़ाई गाड़ी

Tue, 19 Aug 2025 09:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

घटना से आक्रोशित महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक डटे रहे। पुलिस ने तीन आरोपियोंमहेश, अनिल और अमित बेनीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थानें के बाहर हंगामा करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के तारानगर इलाके के देगावास कस्बे में बदमाशों ने सरेआम घर में घुस युवती के अपहरण करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं बीच बचाव में आये युवती के पिता को बदमाशों ने लात-घूसों से पीटा। आरोपियों ने परिजनों पर गाली गलौज करते हुए बोलेरो चढ़ा दी। हमले में लड़की के भाई अशोक और भगवानराम को गंभीर चोट आई। परिजन आनन फानन में घायलों को लेकर तारानगर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन




घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित लोग तारानगर थाने पहुंचे। आक्रोशित महिलाएं थाने में नीचे ही बैठ गईं और आरोपियों कि गिरफ्तारी कि मांग करने लगी। वहीं मामला तब गरमा गया जब महिलाओं सहित लोगों को थाने से बाहर जाने को कहा गया इससे आहत आक्रोशित लोग पुलिस से उलझ लिए और मामला गरमा गया। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सर्व समाज के लोग देर रात्रि तक थाने में जमे रहे।

ये भी पढ़ें: रील की दुनिया में पति को बताती थी देवता लेकिन रियल में हत्या कर नीले ड्रम में ठिकाने लगाया
विज्ञापन


इधर पुलिस ने श्याम सुंदर की रिपोर्ट पर गाड़ी चढ़ाने वाले महेश पुत्र सुभाष बेनीवाल,अनिल व अमित पुत्रगण दिलीप बेनीवाल पर मामला दर्ज कर लिया है। आक्रोशित लोगों का कहना है आरोपियों कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस में दी गई रिपोर्ट में युवती के पिता ने बताया कि शाम को तीन लड़के घर के आगे चक्कर लगा रहे थे। थोड़ी देर बाद वो लड़के आये और हमारे घर में जबददस्ती मेरी बेटी का अपहरण करने की नीयत से घुस गए। मैंने रोकने की कोशिश की तो मेरे साथ मारपीट करने लगे। आवाज सुन मोहल्ले के लोग आ पहुंचे तो बदमाश भाग गए। थोड़ी देर बाद काले शीशे की बोलेरो लेकर आये और जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें मेरे बेटे अशोक व भगवाना राम घायल हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें