फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu: साहवा थाने के हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ACB में ट्रैप, 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 10:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर चूरू यूनिट ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना साहवा के हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार और कांस्टेबल सतपाल जाट को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। ACB ने दोनों को परिवादी शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है, आरोपियों के निवास और ठिकानों पर तलाशी जारी है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार जाट और कांस्टेबल सतपाल जाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की चूरू इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके भाई के खिलाफ दर्ज मामले में आरोपी नहीं बनाने और पुलिस हिरासत से छोड़ने की एवज में अनुसंधान अधिकारी श्रवण कुमार हेड कांस्टेबल, पुलिस थाना साहवा, 30 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


इस पर एसीबी, चूरू इकाई के उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया। शिकायत सही पाए जाने पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार चावला और उनकी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए श्रवण कुमार पुत्र प्रताप सिंह जाट निवासी गुजासरी, पुलिस थाना भादरा, जिला हनुमानगढ़ और सतपाल जाट पुत्र रामकरण निवासी डाबड़ी, पुलिस थाना भिरानी, जिला हनुमानगढ़ को परिवादी से 30 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब आगे का इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें