फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दो प्रेमी जोड़ों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई, अब दोनों के अपने बने जानी दुश्मन

Fri, 16 Sep 2022 09:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

आज आपको दो प्रेमी जोड़ों की खबर बताएंगे। दोनों जोड़ों ने पहले एक दूसरे को चाहा, उसके बाद साथ जीने मरने की कसमें खा ली। दोनों खबरें राजस्थान की हैं। पहली चूरू और दूसरी हनुमानगढ़ जिले की है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ के प्रेमी युगल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले में एक प्रेमी युगल ने करीब सात साल तक चले लव अफेयर के बाद प्रेम विवाह कर लिया। प्रेमी युगल के लव मैरिज करने की भनक परिजनों को लगी तो लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को गोली मारने की धमकी दे डाली। इसको लेकर प्रेमी युगल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


बता दें कि चूरू में सुजानगढ़ तहसील के गांव बाघसरा पूर्वी निवासी लालचंद (24) और खारिया कनीराम निवासी मनीषा (22) ने बताया, दोनों करीब सात साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मनीषा ने परिजनों को कई बार बताया कि वह लालचंद से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए। जब वो लालचंद से ही शादी करने की जिद करती तो परिजन उसके साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन


इस बीच 3 दिसंबर 2020 को दोनों ने घर से भागकर सुजानगढ़ कोर्ट में लव मैरिज कर ली और वहां से अपने-अपने घर चले गए। उन्होंने परिजनों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। मनीषा ने बताया, जब उसके परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देखने लगे तो उसने घरवालों को बताया कि उसने लालचंद से लव मैरिज कर ली है। उधर, लालचंद के परिजन भी उसके लिए रिश्ता देखने लगे। लालचंद ने बताया कि 7 सितंबर को वह मनीषा को लेकर सीकर चला गया, जहां दोनों एक-दूसरे के साथ रहे।

मनीषा के परिजनों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद वह सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी के पाए गए। लालचंद वेटरनरी कंपाउडर है, जबकि मनीषा ने बीएससी की पढ़ाई की है।

प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार...
हनुमानगढ़ जिले के नोहर की 21 साल की युवती और चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के सिद्धमुख निवासी 23 साल के युवक ने लव मैरिज कर ली। युवती के परिजनों को जब लव मैरिज का पता चला तो उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। इस पर प्रेमी युगल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी डी आन्नद से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

एसपी ऑफिस पहुंचे राजगढ़ तहसील के सिद्धमुख निवासी राकेश ने बताया, उसकी चार साल पहले नोहर की सुमन से जान पहचान उस समय हुई जब वह रिश्ते में अपनी बुआ के घर गया हुआ था। दोनों की आपस में दूर की रिश्तेदारी भी थी। दोनों समय के साथ-साथ आपस में बात करने लगे और धीरे-धीरे उनमें प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा अपने परिजनों को बताई। मगर दोनों के परिजनों ने उनकी शादी करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने 11 सितंबर को घर छोड़ दिया। दोनों ने हिसार जाकर 12 सितंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी की सूचना जब परिजनों को दी तो उन्होंने दोनों को जान से मारने धमकी दे डाली। इस पर दोनों अपनी सुरक्षा के लिए एसपी से गुहार लगाए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें