महंत बालकनाथ के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरते ही खोया नियंत्रण
- फोटो : Social Media
राजस्थान में भाजपा सांसद महंत बालकनाथ के हेलीकॉप्टर ने लैंडिग करने से पहले ही नियंत्रण खो दिया। जैसे ही हेलीकॉप्टर अलवर जिले के कोटकासिम क्षेत्र के लाडपुर में उतरने लगा तो वो हवा में गोल-गोल घूमने लगा। हालांकि, कुछ देर बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर पर नियंत्रण कर लिया और उसकी लैंडिंग नहीं कराई।
पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बालकनाथ लाडपुर के सोमनाथ मंदिर में एक कार्यक्रम में भान लेने कि लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। लैंडिग के समय उनका हेलीकॉप्टर हवा में लड़खड़ा गया। अगर पायलट इस हालत में उसकी लैंडिग कराता तो बड़ा हादसा हो सकता था।